पूछताछ के लिए NCB दफ्तर पहुंचे अर्जुन रामपाल, ड्रग्स मामले में दोस्त भी हुआ गिरफ्तार

सुशांत सिंह राजपूत मौत के बाद जिस तरह से बॉलीवुड में ड्रग्स के कनेक्शन सामने आए, उसकी तह तक जाने में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरी जुटी हुई है। इसी कारण ड्रग्स कनेक्शन में केंद्रीय एजेंसी एनसीबी लगातार बॉलीवुड के अभिनेता-अभिनेत्रियों से पूछताछ कर रही है। इस बीच आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग से जुड़े मामले में अभिनेता अर्जुन रामपाल के दोस्त पॉल बार्टेल को गिरफ्तार किया है। वहीं, एनसीबी ने आज अर्जुन रामपाल को तलब किया है, जिसके लिए वह मुंबई स्थित एनसीबी दफ्तर पहुंच चुके हैं।
मुंबई: अभिनेता अर्जुन रामपाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पहुंचे।#Drugs #Bollywood #NCB #ArjunRampal #Mumbai pic.twitter.com/tv6qwGB4qw
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 13, 2020
अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से दो दिन हुई पूछताछ।
NCB ने अभिनेता अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को कथित नशीले पदार्थों के इस्तेमाल संबंधी मामले की जांच के सिलसिले में तालाब किया था जिसके बाद उनसे भी NCB ने घंटों पूछताछ कि गयी है। वहीं अभिनेता रामपाल को ब्यूरो ने आज यानी शुक्रवार को तलब किया।
गौरतलब है कि एनसीबी ने इससे पहले सोमवार को अभिनेता के आवास पर छापेमारी के बाद रामपाल और डेमेट्रिएड्स को तलब किया था। जांच एजेंसी ने छापेमारी के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रोनिक गैजेट को जब्त किया था और अभिनेता के ड्राइवर से भी पूछताछ की थी।






This brought real value to my day. Catch cricket icc rating — results and tables. compatible with all devices. news, squads. compatible with all devices.
best fat burning steroid
References:
https://blackvision.co.uk/@freddyfolse46?page=about