वायरल

पुलिस ने लाइनमैन का काटा चालान, तो लाइनमैन ने काटी थाने की बिजली, वायरल हुआ वीडियो

पुलिस ने लाइनमैन का काटा चालान, तो लाइनमैन ने काटी थाने की बिजली, वायरल हुआ वीडियो

 

उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस और विद्युत विभाग के बीच एक अनोखी की तकरार देखने को मिली है। यहां बिजली विभाग के कर्मचारी ने, पुलिस से बदला लेने के लिए थाने की बिजली ही काट दी। दरअसल, शामली में ट्रैफिक पुलिस ने, लाइनमैन का चालान काटा था। चालान काटने से गुस्साए लाइनमैन ने थाने की बिजली ही काट दी, क्योंकि थाने पर 56 हजार रूपए बिजली का बिल बकाया था।

 

दरअसल, यूपी के शामली में ‘जैसे को तैसा’ के मामले में एक लाइनमैन ने थाना भवन पुलिस थाने की बिजली आपूर्ति काट दी, जब पुलिस ने हेलमेट न पहनने पर 6,000 रुपये का जुर्माना लगाया। मोहम्मद मेहताब नाम के शख्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें बिजली की लाइन काट दी गई थी। हालांकि बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली लाइन काटने के अलग-अलग कारण बताए। बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमितेश मौर्य ने दावा किया कि थाने में 55,000 रुपये से अधिक का बिल बकाया है और इसी वजह से बिजली कनेक्शन काटा गया। मौर्य ने आगे कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button