पुणे सड़क हादसा: 2 आईटी इंजीनियर की मौत मामले में नाबालिग आरोपी के पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: बीते शनीवार महाराष्ट्र के पुणे में एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 2 आईटी इंजीनियर की मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद ही आरोपी ड्रायवर को गिरफ्तार कर लिया था हालांकि आरोपी को महज 14 दिनों के भीतर ही जमानत मिल गई. लेकिन इस मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, बता दें कि यह घटना शहर के कल्याणी नगर इलाके में हुई. शनीवार को एक तेज रफ्तार लग्जरी पोर्शे कार जिसका ड्रायवर एक 17 साल का नाबालिग था, ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी. हादसे के तुरंत बाद नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन उसे 14 दिन के भीतर जमानत मिल गई. हालांकि पुलिस ने नाबालिग के लिए सख्त सजा की है.
कल्याणी नगर के एक रेस्तरां में दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद दोनों पीड़ित स्कूटी पर घर लौट रहे थे. जब वे कल्याणी नगर जंक्शन पर पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार पोर्शे कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इसमें कहा गया है कि दोनों को टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे फुटपाथ की रेलिंग से टकरा गई.





