ताज़ा खबरेंभारत

पीएम मोदी सितंबर में जाएंगे न्‍यूयॉर्क, संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा की बैठक में लेंगे हिस्सा

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आगामी संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के लिए सितंबर में संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा कर सकते हैं और अपनी यात्रा के दौरान ह्यूस्टन में भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित भी कर सकते हैं.

रिपोर्टों के अनुसार, जिस दौरान पीएम मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक आम सभा में भाग लेने वहां पहुंचेंगे, शिकागो और ह्यूस्टन में से ही किसी एक शहर में पीएम मोदी प्रवासी भारतीयों को संबोधित कर सकते हैं.

पीएम मोदी इस दौरे के दौरान अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मिलेंगे या नहीं, इस बारे में स्थिति फिलहाल स्‍पष्‍ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि अमेरिका-भारत संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए ट्रंप प्रशासन के साथ उनकी अहम बैठक हो सकती है.

पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर हालांकि औपचारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है, अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय के नेताओं का कहना है कि पीएम मोदी अमेरिका के दो शहरों शिकागो और ह्यूस्‍टन में भारतीय-अमेरिकी लोगों से मुलाकात कर सकते हैं.

ALSO READ: प्रियंका के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने किया राहुल गांधी के इस्तीफे देने के फैसले का…

पीएम मोदी इससे पहले के अमेरिका दौरों के दौरान भी भारतीय समुदाय के लोगों से मुखातिब होने के लिए न्‍यूयार्क, वाशिंगटन डीसी से अलग अन्‍य अमेरिकी शहरों का दौरा कर चुके हैं और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से मुखातिब होते रहे हैं.

2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार जब उन्‍होंने अमेरिका का दौरा किया था, तब भी न्‍यूयार्क के मेडिसन स्‍क्वायर पर भारी संख्‍या में लोगों की भीड़ जुटी थी. यहां तकरीबन 20,000 भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग जुटे थे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button