ताज़ा खबरेंभारत

पीएम मोदी के जन्मदिन की तैयारियां शुरू, 70वें जन्‍मदिवस पर सूरत में लगेंगे 70,000 पौधे

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितम्बर को जन्मदिन है। इस जन्मदिवस वो पूरे 70 साल के हो जायेंगे। उनके जन्मदिवस के अवसर पर BJP के कार्यकर्ताओ सहित आम लोगों ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। लेकिन उनके जन्मदिन को गुजरात में कुछ अलग अंदाज़ में ही मनाया जाएगा। दरअसल गुजरात के सूरत शहर में 17 सितंबर को होने वाले पीएम नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर 70,000 पौधे लगाए जाएंगे।

सूरत के उप महापौर नीरव शाह के मुताबिक , “हमने 15 दिनों से पहले ही इसकी शुरुआत कर दी थी, मुझे लगता है कि हम 16 सितंबर तक 70,000 पौधे लगा पाएंगे।” इसके बाद में 17 सितंबर को वे निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधे लगाएंगे, जो शहर के निवासियों के लिए फायदेमंद होने वाला है।

ये भी पढ़े : कोरोना के कारण देश में 80,000 से अधिक लोगों ने गंवाई जान, बीते 24 घंटे में 83809 नए मामले के साथ कुल संक्रमित 49 लाख के पार

बीजेपी मना रही है सेवा सप्ताह।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के जन्‍मदिन के खास अवसर पर 14 से 20 सितंबर तक पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सेवा सप्‍ताह के दौरान भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोग मुक्त एवं दीर्घायु जीवन की कामना करेगी और साथ ही अलग – अलग माध्यम से जनता की सेवा भी की जाएगी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button