ताज़ा खबरें

पीएम मोदी कल करेंगे बंगलौर के भव्य एयरपोर्ट का उद्धघाटन, करोड़ो की लगात से तैयार हुआ है बैंगलोर का टर्मिनल-2

पीएम मोदी कल करेंगे बंगलौर के भव्य एयरपोर्ट का उद्धघाटन, करोड़ो की लगात से तैयार हुआ है बैंगलोर का टर्मिनल-2

शुक्रवार यानी 11 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 का उद्घाटन करेंगे। बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 लगभग 5000 करोड़ रुपये की लागत से बन कर तैयार हुआ है। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने एयरपोर्ट की कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। तस्वीरों में पूरा टर्मिनल गोल्डन रंग से जगमगाते हुए दिख रहा है।  तस्वीरें पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कन्नड़ भाषा में लिखा कि,”बैंगलोर केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 के अद्भुत दृश्य यहां दिए गए हैं। यह हवाई अड्डे की क्षमता विस्तार को भी बढ़ावा देता है और वाणिज्य को बढ़ावा देता है। मुझे प्रसन्नता है कि टर्मिनल भवन स्थिरता को अत्यधिक महत्व देता है।” 

 

 

कैंपेगौड़ा एयरपोर्ट के दूसरे टर्मिनल T2 के शुभारंभ के बाद चेक इन और इमिग्रेशन काउंटरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। इसके साथ ही लगभग 5,000 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट की यात्री हैंडलिंग क्षमता मौजूदा 2.5 करोड़ से बढ़कर 5-6 करोड़ हो जाएगी। टर्मिनल 2 को गार्डन सिटी ऑफ बेंगलुरु के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में डिजाइन किया गया है। यात्री 10,000+ वर्गमीटर हरी दीवारों, हैंगिंग गार्डन और बाहरी बगीचों के माध्यम से यात्रा करेंगे और इन उद्यानों को स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके भारत में बनाया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button