ताज़ा खबरें

पीएम मोदी आज करेंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के फेज 1 का उद्घाटन

पीएम मोदी आज करेंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के फेज 1 का उद्घाटन

दिल्ली से मुंबई सफर करने वालों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सौगात देंगे। आज यानी 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे बनकर तैयार हो चुका है। यह देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा, जिसकी लंबाई 1,386 किलोमीटर है।

बता दें कि अभी इस एक्सप्रेस वे का एक फेज चालू हुआ है। 246 किलोमीटर लंबे दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड को 12,150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। इस सेक्शन के चालू होने से दिल्ली से जयपुर की यात्रा का समय 5 घंटे से घटकर लगभग 3.5 घंटे हो जाएगा और पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास को एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे 1,386 किमी की लंबाई के साथ भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा. इससे दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा की दूरी 12% कम होकर 1,424 किमी से 1,242 किमी हो जाएगी और यात्रा का समय 50% कम होकर 24 घंटे से 12 घंटे हो जाएगा. 2024 में ये एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो जाएगा।
यह छह राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी और कोटा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, वडोदरा और सूरत जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगी।
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button