ताज़ा खबरेंवायरल

पंजाब: मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर जताया शोक

पंजाब: मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर जताया शोक 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर ट्वीट कर खेद जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि “सिद्धू मूसेवाला की हत्या से मैं बहुत दुखी और स्तब्ध हूं..किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा..मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के साथ हैं..सभी से शांती बनाए रखने की अपील करता हूं”

 

वहीं इस घटना को लेकर बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि, “पंजाब के जाने माने चेहरे और राजनीति में भी सक्रिय रहे सिद्धू मूसेवाला की हत्या हो गई। ये बहुत ही दुखद घटना है जो पंजाब की कानून व्यवस्था को स्पष्ट बयान कर रही है। पहले तो उनकी सुरक्षा हटाई, उसके बाद जिन लोगों की भी सुरक्षा हटाई उस पूरी सूची को पब्लिक कर दिया।  एक तरह से ये एक आमंत्रण था उन हत्यारों कि हमने इन लोगों की सुरक्षा को वापस ले लिया है और अब आप लोग अपना काम कर सकते हैं। सही मायने में अगर देखा जाए तो आज कुछ संगीन सवाल अरविंद केजरीवाल के सामने खड़े होते हैं।

इसके साथ ही उन्होनें कहा कि पंजाब को अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा कंट्रोल कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा ने भगवंत मान जी को तो सिर्फ एक कठपुतली मुख्यमंत्री के रूप में पंजाब में बैठाया हुआ है और किस तरह से दिल्ली से पंजाब चल रही है वो हम देख रहे हैं और उसका नतीजा भी देख रहे हैं।

 

बता दें रविवार को पंजाब के मानसा जिले के गांव जवाहरके में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या की गयी। फायरिंग में दो अन्य लोग घायल हो गए। ये घटना पंजाब सरकार द्वारा शनिवार को मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के ठीक एक दिन बाद हुई।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button