ताज़ा खबरें

न्यूड फोटोशूट ने बढ़ाई रणवीर की मुसीबत, मुंबई में अभिनेता के खिलाफ FIR दर्ज

बॉलिवुड अभिनेता रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट ने बवाल मचा दिया है. न्यूड फोटो को लेकर ट्रोलिंग के बाद अब रणवीर के खिलाफ मुंबई में FIR दर्ज की गई है.

 

अपने अजीबों गरीब कपड़ों के फेशन के चलते रणवीर का सुर्खियों में रहना आम बात है. लेकिन हालही में रणवीर तब मुसीबत में फंस गए जब सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने न्यूड फोटोशूट को पोस्ट किया. जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. लेकिन अब ट्रोलिंग के बाद रणवीर अब कानूनी शिकंजे में फंसते दिख रहे हैं.

 

एक्टर रणवीर के खिलाफ मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है. आपको बता दें कि रणवीर पर “महिला की भावनाएं आहत” करने का आरोप है. जिसके चलते रणवीर की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.

 

सूत्रों के मुताबिक, इस शिकायत में लिखा था, “हम पिछले 6 सालों से बच्चों और विधवाओं के अच्छे भविष्य पर काम कर रहे हैं. पिछले हफ्ते हमने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की कई न्यूड तस्वीरें वायरल होते देखीं. ये तस्वीरें जिस तरह से खीची गई हैं, उन्हें देखकर कोई भी महिला या पुरुष शर्मसार हो जाएगा.”

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button