न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

8.8 तीव्रता के भूकंप से रूस में सुनामी, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ट्वीट

रूस के सुदूर पूर्व में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिने उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में सुनामी ला दी और अलास्का, हवाई और दक्षिण में न्यूजीलैंड तक चेतावनी जारी कर दी गई. बुधवार तड़के रूस के सुदूर पूर्व में आए 8.8 तीव्रता वाले भूकंप ने प्रशांत क्षेत्र में सुनामी ला दी, जिसके बाद अलास्का, हवाई और दक्षिण में न्यूजीलैंड तक चेतावनी जारी कर दी गई… पूरी खबर पढ़ें
राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनेगी फिल्म, Title होगा ‘हनीमून इन शिलॉन्ग’

इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी की रहस्यमयी हत्या जिसने देशभर को झंझोर कर रख दिया, उसकी सुनवाई न्यायालय में अभी चल रही है. वहीं दूसरी ओर उनके परिजन अब इस हत्याकांड पर फिल्म बनाने की तैयारी में जुट गए हैं. इस खबर की पुष्टी खुद राजा रघुवंशी के परिवार ने की. दरअसल, हनीमून इन शिलांग नामक इस फिल्म की घोषणा खुद राजा रघुवंशी के भाइयों ने की… पूरी खबर पढ़ें
ऑपरेशन सिंदूर पर मोदी का मास्टरस्ट्रोक – जानें भाषण के 10 अहम पहलू

आज संसद के मानसून सत्र का सातवां दिन है और विपक्षी दल पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार से तीखे सवाल पूछने की तैयारी में हैं। इस मुद्दे पर पहले दिन की बहस के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरकार की ओर से जवाब दिया था। वहीं, विपक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था में चूक और जिम्मेदारी तय करने के सवाल पर सत्ताधारी दल को घेरा… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: अरुण गोविल ने पीएम मोदी की विदेश यात्रा पर नहीं दिया यह बयान, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल की एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में अरुण गोविल संसद भवन के बाहर मीडिया को इंटरव्यू देते हुए नजर आ रहे हैं। जहाँ वह मीडिया से कहते हैं कि “मुझे समझ में नहीं आता, ये जिन लोगों ने इन्हें चुनकर भेजा, उनको ये क्या जवाब देंगे? क्या ये करने के लिए इनकी जनता ने इनको चुनकर यहां भेजा है… पूरी खबर पढ़ें





