न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

नए सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किए गए लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, जानें कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी?

नई दिल्ली: लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को नए सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है. वह इस पोस्ट पर जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे. रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘सरकार ने वर्तमान में उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को 30 जून से अगले सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है.’… पूरी खबर पढ़ें
जम्मू-कश्मीर में तीसरा आतंकी हमला; आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, पांच सैनिक और एक विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) घायल

श्रीनगर: पुलिस रिपोर्टों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रही मुठभेड़ में पांच सैनिक और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गए हैं. कल देर रात आतंकवादियों द्वारा एक सैन्य अड्डे पर हमला करने के बाद यह टकराव शुरू हुआ… पूरी खबर पढ़ें
मलावी में हुआ भीषण विमान हादसा, उप-राष्ट्रपति चिलिमा सहित 9 अन्य की हुई मौत

मलावी से बड़े विमान हादसे की खबर सामने आयी है। जानकारी के मुताबिक इस विमान हादसे में मलावी के उपराष्ट्रपति सौलोस चिलिमा और उनकी पत्नी सहित 9 अन्य लोगों की उस समय मृत्यु हो गई। जब वे जिस विमान में यात्रा कर रहे थे वह चिकनगावा पर्वत श्रृंखला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, मलावी के राष्ट्रपति ने मंगलवार को यह जानकारी दी… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: पीएम मोदी का पुराना ट्वीट हुआ वायरल, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है यह स्क्रीनशॉट लोकसभा 2024 चुनावों के नतीजे आने के बाद वायरल हो रहा है। स्क्रीनशॉट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट में लिखा गया है कि कभी-कभी अपार आनंद, अपार दुख में कैसे परिवर्तित हो जाता है… पूरी खबर पढ़ें





