ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

इजराइल में हिजबुल्लाह के मिसाइल हमले में एक भारतीय की मौत, दो घायल

नई दिल्ली: सोमवार को उत्तरी इजरायल में लेबनान की सीमा पर हिजबुल्लाह के आतंकी हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य भारतीय घायल हो गए. भारत में इजरायली दूतावास ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की. मृतक की पहचान केरल के कोल्लम जिले के पाथ्रोस मैक्सवेल के 31 वर्षीय बेटे निबिन मैक्सवेल के रूप में की गई है… पूरी खबर पढ़ें

 

गुरुग्राम रेस्तरां में माउथ फ्रेशनर खाने से पांच लोग बीमार, होने लगी खून की उल्टी

गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर 90 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक रेस्तरां में रात के खाने के बाद माउथ फ्रेशनर का सेवन करने के साथ ही पांच लोगों के मूह से खून निकलने लगा और वह कथित तौर पर बीमार पड़ गए. इन सभी पांचों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह पूरी घटना कैमरे मे कैद हो गई… पूरी खबर पढ़ें

 

Tamil Nadu: कलपक्कम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को किया संबोधित, कहा कि “DMK सरकार को जनता के सुख-दुख से कोई मतलब नहीं है”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने पहले तमिलनाडु के कलपक्कम में भारत के स्वदेशी प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की कोर लोडिंग की शुरुआत को देखा।  इसके बाद पीएम मोदी ने कलपक्कम में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने तमिलनाडु की राज्य सरकार DMK पर निशाना साधा उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि… पूरी खबर पढ़ें

 

फैक्ट चेक: महिला पर लाठी भांजते पुलिस कर्मी का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिस कर्मी और एक गैर वर्दी पहने व्यक्ति एक महिला पर लाठियां भांजते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान महिला पहले चीखती-चिल्लाती हुए खुद को लाठियों के हमले से बचाती है बाद में वहां से चली जाती है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है… पूरी खबर पढ़ें

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button