न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

Asia Cup 2022: हॉन्ग कॉन्ग को 40 रनों से हराकर सुपर 4 में पहुंचा भारत

दुबई: भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 40 रन से हराकर सुपर फोर में अपनी जगह बना ली है. इस जीत के साथ भारत एशिया कप में अफगानिस्तान के बाद शीर्ष ग्रुप में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बन गई है… पूरी खबर पढ़ें
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की परेशानी बढ़ी, दिल्ली पुलिस ने एक्ट्रेस को भेजा नोटिस

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की परेशानी और बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट पर पटियाला कोर्ट ने संज्ञान लिया है. मामले में जैकलीन को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है, उन्हें 12 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है… पूरी खबर पढ़ें
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च किया भारत का पहला वर्चुअल स्कूल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शारीरिक कक्षाएं लेने में असमर्थ छात्रों के लिए बुधवार को दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से संबद्ध भारत का पहला वर्चुअल स्कूल-दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल लॉन्च किया… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: तेज प्रताप यादव का वीडियो गलत सन्दर्भ में हुआ वायरल, जाने पूरा सच

बिहार सरकार में मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज प्रताप यादव को धोती-कुर्ता पहनकर ‘हरे-कृष्णा, हरे रमा’ गाने की धुन पर एक अलग अंदाज़ में चलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में तेजप्रताप यादव माथे पर तिलक लगाए हुए कृष्ण भक्त के रूप में एक पेड़ की छांव में खड़े हुए हैं… पूरी खबर पढ़ें





