ताज़ा खबरें

नोएडा के बाद गुरुग्राम में रेजिडेंट ने गार्ड को थप्पड़ मारकर की बदसलूकी, वीडियो हुआ वायरल

नोएडा के बाद गुरुग्राम में रेजिडेंट ने गार्ड को थप्पड़ मारकर की बदसलूकी, वीडियो हुआ वायरल

 

नोएडा के बाद अब गुरूग्राम (Gurugram) में भी थप्पड़ कांड दिल्ली से सटा गुड़गांव भी थप्पड़कांड से गूंज सुनाई दी है। इस घटना से गुस्साए सोसाइटी के सभी सिक्योरिटी गार्ड्स ने हड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। यह थप्पड़ कांड निर्वाणा कंट्री की द क्लोज नॉर्थ सोसाइटी में हुआ है। पूरा घटनाक्रम सोसाइटी की लिफ्ट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

 

दरअसल, मामला गुरुग्राम सिटी के निर्वाणा कंट्री के द क्लॉज एन का है जहां लिफ्ट रूकने पर एक युवक कुछ समय के लिए फंस गया था। लिफ्ट सामान्य होते ही बाहर आए वरुण नाथ नाम के शख्स ने वहां मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। वरुण नाथ का आरोप है कि जब वो लिफ्ट में फंसा था उसे बचाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड देर से आया। इसी बात पर भड़के वरूण नाथ ने अशोक नाम के सिक्योरिटी गार्ड के साथ जमकर मारपीट करते हुए पूरे गार्ड रूम को सर पर उठा लिया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button