ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

नवीन पटनायक ने पांचवी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बीजेडी की हुई थी एक तरफ़ा जीत

बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक एक बार फिर ओडिशा के मुख्यमंत्री चुने गए हैं. बुधवार को भुवनेश्वर के प्रदर्शनी ग्राउंड में हुए शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने लगातार पांचवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. पटनायक के साथ ही 21 अन्य मंत्रियोंने भी शपथ ग्रहण की.

इस मौके पर उनके साथ उनकी बहन गीता मेहता भी मौजूद रही, जो जानी-मानी लेखिका हैं. इसके साथ ही उनके भाई प्रेम पटनायक भी समारोह में मौजूद थे.

बता दें कि नवीन पटनायक समेत राज्य विधानसभा में 21 मंत्री है, जिनमें 11 कैबिनेट मंत्री है और 9 राज्य मंत्री है.

राज्य के नौ मंत्री हैं: अशोक चंद्र पांडा, समर रंजन दाश, ज्योति प्रकाश पाणिग्रही, दिब्या शंकर मिश्रा, प्रेमानंद नायक, रघुनंदन दास, पद्मिनी डियान, तुषरकंती बेहरा और जगन्नाथ सारका.

इससे पहले रविवार को पटनायक ने नवनिर्वाचित बीजद विधायकों, जिन्होंने पटनायक को अपना नेता चुना, की राज्य की राजधानी में बैठक के बाद राज्यपाल के साथ बैठक की थी.

उन्होंने मुख्यमंत्री पद पर फिर से नियुक्ति को लेकर ट्वीट कर लिखा,”पिछले 19 वर्षों की याद दिलाता हुआ यह पल मेरे लिए बेहद यादगार और निजी यात्रा रही है. आज जब मैं 5वें कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहा हूं, मैं विनम्रतापूर्वक उस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं, जो 4.5 करोड़ परिवार के सदस्यों के मुझपर दिखाए गए पुनर्विश्वास के साथ आती है.

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी पटनायक को बधाई देते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा,” ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री नवीन पटनायक जी को बधाई. लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में उन्हें और उनकी टीम को शुभकामनाएं. मैं ओडिशा की प्रगति के लिए केंद्र से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देता हूं.”

ALSO READ: पीएम मोदी, अमित शाह ने शपथ ग्रहण से पहले नए मंत्रिमंडल पर की मंथन बैठक

बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को भी न्योता दिया गया था, लेकिन किसी कारणवश को अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं कर सके.

इस बार पटनायक के मंत्रिमंडल में 10 नए चेहरे जुड़े हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल है.

पटनायक सन 2000 से ही राज्य के मुख्याम्नात्री पद पर बने हुए हैं.

बीजू जनता दल ने हालिया विधानसभा चुनावों में ओडिशा की 147 सीटों में से 112 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की, वहीं भाजपा 23 सीटें जीत पाई, कांग्रेस नौ और लेफ्ट को केवल एक सीट के साथ संतोष करना पड़ा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button