ताज़ा खबरें
दुनिया भर में पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का सर्वर डाउन

नई दिल्ली. दुनिया भर में सबसे ज्यादा पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) का सर्वर गुरुवार को डाउन हो गया. दुनियाभर में डाउन पड़ा एक्स का सरवर लोगों को हैरान कर रहा है.
बता दें कि यह परेशानी सुबह करीब 11 बजे सामने आई. जिसके बाद से यूजर्स को न तो पोस्ट दिख रहे थे और न ही वे प्लेटफॉर्म पर कुछ पब्लिश कर पा रहे थे. हालांकि कुछ देर बाद यूजर्स के पोस्ट पब्लिश तो होने लगे लेकिन पब्लिश पोस्ट दिख नहीं रहे थे. फिलहाल एक्स की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है.





