खेलताज़ा खबरें

दुती चंद ने विदेश मंत्रालय से लगाई गुहार, युरोपीय प्रतियोगिताओं के लिए की वीजा की मांग

दुती चंद ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से यूरोपियन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए वीजा मुहैया कराने की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा कि वह उन्हें वीजा दिलाने में मदद करें जिससे कि वह विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर सके.

चंद ने ट्विटर पर लिखकर अपनी बात कही और जयशंकर के साथ, उन्होंने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार को भी टैग किया.

दुती ने ट्वीट किया,” मैं आयरलैंड और जर्मनी में होने वाले आईएएएफ के टूर्नामेंटों में हिस्सा लेना चाहती हूं. इसके लिए अभी वीजा नहीं मिला है. कुछ कारणों से मेरी वीजा औपचारिकताएं पूरी नहीं हो सकी हैं. जयशंकर और विदेश मंत्रालय से आग्रह करती हूं कि जितना जल्दी संभव हो हस्तक्षेप करें और प्रतियोगिताओं में भाग लेने में मेरी मदद करें.”

ALSO READ: LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा जम्मू-कश्मीर में वंशवाद के शासन ने युवाओं…

हाल ही में, चंद ने नापोली में विश्व विश्वविद्यालय खेलों में 100 मीटर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था.

चंद ने महज 11.32 सेकंड में दौड़ पूरी कर गोल्ड जीता। वह 11.24 सेकंड के प्रभावशाली समय के साथ 100 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी रखती है. वह वैश्विक स्पर्धा में 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय एथलीट हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button