दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल को जमानत मिलने पर नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, पढ़ें किसने क्या कहा-

दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल को जमानत मिलने पर नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, पढ़ें किसने क्या कहा-
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा किया गया। आज दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को जमानत दे दी है। दिल्ली शराब नीति से जुड़े CBI केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार, 13 सितंबर को जमानत मिल गई। केजरीवाल 177 दिन बाद जेल से बाहर आये हैं। अदालत ने जमानत के लिए वही शर्तें लगाई हैं, जो ED केस में बेल देते वक्त लगाई गई थीं।
ऐसे में अलग-अलग दलों के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। किस नेता क्या कहा-
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, “न्यायालय ने आज जो निर्णय दिया है वो ‘सच को आंच नहीं होती’ जैसा जवाब है। जिस तरह से झूठे आरोप लगाकर विपक्ष को फंसाने का काम किया जा रहा है, वो बात स्पष्ट हो गई… अभी भी समय है। मोदी सरकार दूसरों पर दबाव बनाकर और डराकर जो राजनीति करना चाहती है उसे बंद कर देना चाहिए।”
दिल्ली मेयर शैली ओबरॉय
दिल्ली मेयर शैली ओबरॉय ने कहा, “आम आदमी पार्टी के पूरे परिवार के लिए आज बहुत खुशी का दिन है। मुख्यमंत्री को बेल मिली है और आज सुप्रीम कोर्ट का हम धन्यवाद करते हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से देश में ये संदेश जाता है कि लोकतंत्र और संविधान से ऊपर कुछ भी नहीं है, सच्चाई की जीत होती है। जो भाजपा की साजिश मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रची गई, आज पूरा देश देख रहा है… उनके(भाजपा) तानाशाह को आज जोरदार तमाचा पड़ा है।”
AAP नेता गोपाल राय
AAP नेता गोपाल राय ने कहा, “जब से दिल्ली में खबर फैली कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रिहा हो रहे हैं तब से पूरी दिल्ली से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। चंदगी राम अखाड़े में सभी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे और यहां से रोड शो के माध्यम से अरविंद केजरीवाल को लेकर उनके मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचेंगे।”
उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद
उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने कहा, “न्यायपालिका, विधायिका, कार्यपालिका और मीडिया अपने हिसाब से काम कर रहे हैं और स्वतंत्र हैं। पिछली सरकारों में जो जांच एजेंसियां थीं वो लोगों को संरक्षण देती थीं लेकिन हमारी सरकार में वही जांच एजेंसियों लोगों को सजा दिलाने का काम कर रही हैं। न्यायपालिका के हर निर्णय का हर व्यक्ति सम्मान करता है…”
उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा, “अभी उन्हें(अरविंद केजरीवाल) केवल जमानत मिली है उन्हें निर्दोष या दोषमुक्त नहीं किया गया है। देश के नागरिकों को धैर्य रखना चाहिए। हमें न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है।”
राजद नेता तेजस्वी यादव
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “काफी अच्छी बात है कि बेल हुई है लेकिन सुप्रीम कोर्ट के टिप्पणी को देखा जाए तो जिस प्रकार से सरकारी एजेंसियों की पोल खोली जा रही है तो ये भी ध्यान देने लायक है। जिस प्रकार से विपक्ष के लोगों को ही टारगेट किया जा रहा है उस दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो फटकार लगाई जा रही है ये ध्यान देने लायक है…हम तो चाहेंगे कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मैं आम आदमी पार्टी और उनके नेता तथा उनके परिवार वालों को बधाई देता हूं।”






buy steroids in the us
References:
nelgit.nelpi.co.uk