दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP विधायक अमानतुल्लाह को राऊज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान को राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दरअसल दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी विधायक अमानतुल्लाह खान की आज राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेशी थी. जहां आज राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए जमानत दे दी है.
#WATCH दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट ने #AAP विधायक अमानतुल्ला खान को उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय(ED) की शिकायत पर दर्ज मामले में जमानत दे दी।
अदालत ने उन्हें 15,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि पर जमानत दे दी है। pic.twitter.com/sJwMmO4qbP
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) April 27, 2024
दरअसल ED के समन पर पेश नहीं होने पर ED की शिकायत पर राउज़ ऐवन्यू कोर्ट द्वारा जारी समन के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए थे. वहीं राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान को राहत देते हुए 15 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है. ED ने हाल ही में दिल्ली वक्फ बोर्ड में नियुक्ति और उनकी संपत्तियों को पट्टे पर देने में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में एजेंसी के सामने पेश नहीं होने और जांच में शामिल नहीं होने के लिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
बता दें कि अमानतुल्लाह खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड में नियुक्तियों में अनियमितता का आरोप है. साथ ही नकदी में ‘अपराध की भारी आय’ का मामला भी उनपर दर्ज है. अवैध नियुक्तियों के माध्यम से नकदी अर्जित करने और इन पैसों से अपने नाम पर अचल संपत्ति खरीदने का भी आरोप है. बता दें कि यह मामले 2018-2022 के बीच का है. इन आरोपों को लेकर ED आप विधायक से पूछताछ कर रही है.






djalmdcfr jrwjs kbdssvp jipy muuqqhwgkmatodd