ताज़ा खबरें

दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में आयी कमी, बाढ़ जैसे स्थिति बरकरार, कई मार्गो पर लगी रोक

दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में आयी कमी, बाढ़ जैसे स्थिति बरकरार, कई मार्गो पर लगी रोक

देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों यमुना नदी के पानी में डूबी हुई है। यमुना नदी के जलस्तर से दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि जलस्तर में कमी दर्ज की गयी है, लेकिन अभी दिल्ली के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बरक़रार है। शुक्रवार को सुबह से दिल्ली में यमुना का जलस्तर घट रहा है। अब 10 बजे पानी का स्तर 208.38 मीटर दर्ज किया गया है।

 

बता दें कि इस बार यमुना ने अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सुबह सुबह 8 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.44 मीटर दर्ज किया गया। यमुना के जलस्तर में आज मामूली कमी जरूर आई है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। सड़कों पर कई फुट तक बाढ़ का पानी जमा होने से जगह-जगह जाम देखा जा रहा है। राजघाट और आईटीओ के आसपास पानी का बहाव काफी तेज हैं। सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं और राजघाट के अंदर भी पानी घुस गया है। गुरुवार को अधिकतर इलाकों में यातायात बहुत धीमा रहा तथा यात्रियों को अपने गंतव्यों पर पहुंचने में बहुत परेशानी हुई।

इन मार्गों को किया गया बंद 

  • कश्मीरी गेट-बंद
  • सिग्नेचर ब्रिज- बंद
  • वजीराबाद ब्रिज- बंद
  • लोहे का पुल- बंद
  • विकास मार्ग- बंद
  • गीता कालोनी- बंद
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button