दिल्ली में मुठभेड़ बाद ISI से जुड़े 5 संदिग्ध गिरफ्तार, आतंकी संबंधों की जांच जारी

दिल्ली पुलिस ने 5 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 पंजाब के और 3 कश्मीर के हैं। बता दे शकरपुर इलाके में यह कार्रवाई की गई और ख़ास बात ये है कि इससे पहले एनकाउंटर भी हुआ था। पुलिस के मुताबिक ये किस आतंकी संगठन से जुड़े हैं, यह अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन, ये ISI के नार्को टेररिज्म नेटवर्क से जुड़े हैं।
दिल्ली के शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद पांच लोगों को गिरफ़्तार किया गया। इनमें से दो पंजाब से हैं और तीन कश्मीर से। हथियार बरामद किए गए: डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा (फाइल फोटो) @DCPNEastDelhi @DelhiPolice pic.twitter.com/7rEfyExcaK
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 7, 2020
कैसे हुआ पुलिस को शक?
फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के नंबर वाली सफेद रंग की कार में सवार संदिग्धों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो, इन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जिस गाड़ी में ये संदिग्ध सवार थे, उसका नंबर JK 04B 8173 है।
इन सब को किया है गिरफ्तार।
दिल्ली पुलिस ने जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया है उनके नाम शब्बीर अहमद, अयूब पठान, रियाज राठेर, गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 5 लोगों में से एक पंजाब में शौर्य चक्र पुरस्कार विजेता बलविंदर सिंह की हत्या से जुड़ा हुआ है। उनकी भूमिका की पहचान की जा रही है।
दिल्ली के शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ़्तार 5 लोगों में से 1 के पंजाब में शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह की हत्या से जुड़े होने का संदेह है। उसकी भूमिका की पहचान की जा रही है: दिल्ली पुलिस @DelhiPolice @CPDelhi @DCPNEastDelhi #Encounter #DelhiEncounter
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 7, 2020
आतंकी संगठन के जुड़े होने की पुष्टि बाकी।
इस मुठभेड़ के बाद पुलिस का कहना है कि नार्को टेररिज्म के लिए इस समूह को ISI का समर्थन प्राप्त था। आतंकी संगठन के नाम की पुष्टि होनी अभी बाकी है। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह का कहना है कि उनके पास से हथियार एवं गोलाबारूद भी बरामद किया गया है।
नार्को टेररिज्म के लिए इस समूह को ISI का समर्थन प्राप्त था। आतंकी संगठन के नाम की पुष्टि होनी अभी बाकी है: दिल्ली पुलिस @DelhiPolice
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 7, 2020
पिछले महीने जैश के संदिग्ध आतंकी पकड़े गए थे।
गौरतलब है कि शकरपुर पूर्वी दिल्ली का इलाका है। यह लक्ष्मी नगर और मयूर विहार के बीच आता है। शकरपुर में की गई कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। बता दे इससे पहले नवंबर में भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश-ए-मोहम्मद के 2 संदिग्ध आतंकियों को सराय काले खां के पास से पकड़ा था।





