ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

दिल्ली दंगा: भड़काऊ भाषण देने के मामले में JNU स्कॉलर शरजील UAPA के तहत गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जेएनयू के पीएचडी स्कॉलर शर्जील इमाम को पूर्वोत्तर दिल्ली में हुए दंगों के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया है। बता दे ये दंगे इस साल के फरवरी महीने में हुए थे। JNU स्कॉलर शर्जील पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया था। बीते रविवार (23 अगस्त) शर्जील को प्रोडक्शन वारंट पर असम से दिल्ली लाया गया।

वैसे तो दिल्ली पुलिस उसे 21 जुलाई को यहां लाने वाली थी लेकिन दिल्ली के लिए रवाना होने से ठीक पहले इमाम कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसी के वजह से अब उसे दिल्ली लाने की प्रक्रिया हुई है।

File Image

ये भी पढ़े : कश्मीर में शहीद हुए MP के सिपाही को CM शिवराज ने दी श्रद्धांजलि, परिवार को 1 करोड़ और नौकरी देने का ऐलान

इमाम पर CAA और NRC के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने का आरोप है और वर्तमान में उसे असम पुलिस ने यूएपीए से संबंधित मामले में गुवाहाटी जेल में बंद कर रखा था।

भारत में CAA और NRC के खिलाफ हुए प्रदर्शन ने जब ज़ोर पकड़ा था तब शर्जील पर आरोप है की उसने कथित रूप से ऐसे भड़काऊ भाषण दिए जो दिल्ली में दंगों का प्रमुख कारण बने। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने 25 जुलाई को भड़काऊ भाषण देने के मामले में इमाम के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में दायर की गई 600 पेज की इस चार्जशीट में आईपीसी की धारा 124 ए, 153, 505 और गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम 1967 की धारा 13 के तहत आरोप लगाए थे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button