ताज़ा खबरें

दिल्ली: ठंड और कोहरे का कहर जारी, कम विजिबिलिटी के चलते लेट हुईं 15 फ्लाइटें और 29 ट्रेनें

दिल्ली: ठंड और कोहरे का कहर जारी, कम विजिबिलिटी के चलते लेट हुईं 15 फ्लाइटें और 29 ट्रेनें

 

दिल्ली-एनसीआर में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। कपकपाती ठंड के बीच दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य घने कोहरे की चादर में लिपटे हैं। घने कोहरे  यातायात काफी प्रभावित हुआ है। घने कोहरे के चलते सड़क पर वाहन चालकों को कम विजिबिलिटी का सामना करना पड़ रहा है। कम विजिबिलिटी के कारण शारजाह से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं दिल्ली हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने मीडिया को जानकारी दी कि खराब मौसम की वजह से करीब 15 फ्लाइटें लेट हुई हैं।

इसके साथ ही उत्तर भारत रेलवे ने जानकारी दी कि घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण उत्तर भारत क्षेत्र की करीब 29 ट्रेनें भी देर से चल रहीं हैं।

 

शहर में कोहरे का आलम यह है कि सड़कों पर जीरो दृश्यता की वजह से गाड़ियों के इंडिकेटर भी दिखाई देना मुश्किल हो रहा हैं। ऐसे में मौसम विभाग के मुताबिक, प्रचंड ठंड और कोहरे से आज (सोमवार), 9 जनवरी को भी राहत मिलने की संभावना नहीं है। IMD ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 9 जनवर 2023 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ठंड और कोहरे की वजह से उड़ानों पर भी असर पड़ रहा है। वहीं, कई ट्रेनें भी लेट चल रही हैं।

बता दें कि ऑरेंज अलर्ट का मतलब यह होता है कि सभी सरकारी विभाग अपनी पूरी तैयारी रखें। ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत कार्य शुरू किए जा सकें। मौसम विभाग तीन तरह के अलर्ट जारी करता है। जिसमें सबसे पहला यलो अलर्ट होता है। इसका मतलब यह है कि स्थिति बिगड़ रही हैं तो अब विभागों को तैयारी के इंतजाम करने चाहिए। दूसरा ऑरेंज अलर्ट होता है। वहीं, तीसरा रेड अलर्ट होता है। इसका मतलब है कि एक्शन लेने का समय आ गया है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button