ताज़ा खबरें

दिल्ली: घने कोहरे के साथ हो रही है जमा देने वाल वाली ठंड, अभी भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में वायु गुणवत्ता

दिल्ली: घने कोहरे के साथ हो रही है जमा देने वाल वाली ठंड, अभी भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में वायु गुणवत्ता

 

देश की राजधानी दिल्ली में ठंड से लोगों को अभी राहत नहीं मिली है। आज रविवार को भी दिल्ली में घने कोहरे के साथ कड़ाके हो रही है। लगातार 11 दिनों से यह स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार जमीन से 100 से 150 मीटर की ऊंचाई पर कोहरे होने से सूरज की किरण ठीक से धरती तक नहीं पहुंच पा रही है।

 

आज रविवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी के आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह 7 बजे दृश्यता का स्तर 1400 मीटर रिकॉर्ड किया गया। अनुमान है कि दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मयूर विहार व जाफरपुर में ठंड ज्यादा रही। इन इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर बहुत कम रहा। एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस था।

वहीं बात अगर दिल्ली की वायु गुणवत्ता की करें तो बीते शनिवार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 320 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। इसमें शुक्रवार के मुकाबले 13 सूचकांक की कमी आई। सुबह से ही धुंध के साथ कोहरा देखने को मिला। 25 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इसके अलावा सात इलाकों में एक्यूआई 200 के पार और एक इलाके में 100 से अधिक एक्यूआई रहा। हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश मंगलवार तक यही स्थिति बनी रहेगी।

बताते चले की उत्तर प्रदेश में भी घने के कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड का आलम यह है कि लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार शाम और शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज बारिश भी हुई थी।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button