ताज़ा खबरें

दिल्ली: गैस चैंबर में तब्दील हुई राजधानी, 500 के पार पहुंचा AQI

दिल्ली: गैस चैंबर में तब्दील हुई राजधानी, 500 के पार पहुंचा AQI

दिवाली के बाद से देश की राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब होती जा रही है। जैसे-जैसे सर्दियां नज़दीक आ रही हैं वैसे-वैसे राजधानी की हवा जहरीली होती जा रही है। वायु गुणवत्ता एक बार फिर से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की एक पतली परत छाई हुई है, वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। दीवाली के दो दिन बाद रविवार को राजधानी का एक्यूआई 500 के पार पहुंच गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह सात बजे आनंद विहार में एक्यूआई 427, रोहिणी में 404 अशोक विहार में 402, मुंडका 392, द्वारका सेक्टर 8 में 385, बवाना 383, आरकेपुरम 380, आईटीओ 358 दर्ज किया गया है।

IQAir वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की चादर छाई रही और AQI 507 दर्ज किया गया है, जिससे दिल्ली का PM2.5 स्तर WHO द्वारा निर्धारित सीमा से 65 गुना अधिक खतरनाक हो गया है। बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर एक्यूआई को ‘बेहद गंभीर’ माना जाता है।

नवंबर शुरू हो चुका है, लेकिन अब भी सर्दी गायब है। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों बढ़े हुए हैं। एक सप्ताह के मौसम में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है और न ही पश्चिम विक्षोभ आएगा। इस कारण तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी। हालांकि, अगले सप्ताह से सुबह कुहासा देखने को मिल सकता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button