ताज़ा खबरें

दिल्ली के स्वास्थ्य और गृह मंत्री सत्येंद्र जैन के ठिकानों पर ED का छापा, अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा ‘भगवन हमारे साथ’

दिल्ली के स्वास्थ्य और गृह मंत्री सत्येंद्र जैन के ठिकानों पर ED का छापा, अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा ‘भगवन हमारे साथ’

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके सहयोगी के परिसरों में 6 जून को प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा। इस दौरान ईडी को 2.82 करोड़ रुपये की नकद राशि और 1.80 किलोग्राम वजन के 133 सोने के सिक्के मिले हैं। जानकारी के अनुसार छापेमारी में राम प्रकाश ज्वैलर्स से 2.23 करोड़ रुपये मिले हैं।  वहीं जीएस मथारू से 20 लाख रुपये और वैभव जैन से 133 सोने के सिक्के बरामद हुए हैं।

 

मीडिया रिपोर्टे के मुताबिक ईडी ने अंकुश जैन, वैभव जैन, नवीन जैन और सिद्धार्थ जैन (राम प्रकाश ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक), जीएस मथारू, योगेश कुमार जैन (राम प्रकाश ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक) के यहां छापेमारी की थी। तलाशी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए. 2.82 करोड़ रुपये की नकद राशि और 1.80 किलोग्राम वजन के 133 सोने के सिक्के पीएमएलए के तहत जब्त किए गए।

दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के यहां ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की छापेमारी में कैश और सोना बरामद होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि अगर आपके पास एजेंसियां हैं तो हमारे साथ भगवान है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button