ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली के बिजनेसमैन की प्रेमिका के मंगेतर ने की हत्या, शव को सूटकेस में डाल ट्रेन से फेका

दिल्ली के एक 46 वर्षीय व्यवसायी, जो अपने आफिस में काम करने वाली 29 वर्षीय युवती के साथ विवाहेतर संबंध में था, की महिला के मंगेतर ने कथित तौर पर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने शव को सूटकेस में भरकर ट्रेन में सवार होकर गुजरात के भरूच में फेक दिया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक मृतक बिजनेसमैन नीरज अपने आफिस में काम करने वाली फैसल नाम की युवती से प्यार करता था. बिजनेसमैन नीरज का 10 साल से फैसल से एक्स्ट्रा मेराइटल अफेयर चल रहा था और दोनों शादी भी करना चाहते थे. लेकिन युवती फैसल का परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था. इसीलिए फैसल के परिवार ने उसकी शादी जुबेर नाम के लड़के से तय कर दी.

पुलिस के मुताबिक नीरज को फैसल ने आदर्श नगर के केवाल पार्क इलाके में अपने घर पर बुलाया था. वहां नीरज की मुलाकात फैसल, उसकी मां शाहीन नाज और जुबेर से हुई. मृतक नीरज और फैसल के परिवार के बीच कहासुनी शुरू हुई जिसके बाद गर्लफ्रैंड फैसल के परिवार ने नीरज की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद जुबेर ने नीरज के शव को भरूच के पास फेंक दिया.

दरअसल आरोपी जुबेर रेलवे पेंट्री में काम करता है. जुबेर ने पहले नीरज के शव को एक सूटकेस में भर दिया और गोवा के लिए राजधनी ट्रेन में सवार हो गया. रास्ते में जुबेर ने नीरज में शव को चलती ट्रेन से भरूच के पास फेंक दिया.

इसी बीच 14 नवंबर को मृतक की पत्नी ने नीरज की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पीड़ित परिवार ने फैसल पर शक जताया. तब पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों फैसल, शाहीन और जुबेर को गिरफ्तार कर लिया.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button