ताज़ा खबरें

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को ED ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को ED ने किया गिरफ्तार

 

देश की राजधानी दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को एक बड़ा झटका लगा है। आज यानी प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। तिहाड़ जेल में करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने यह गिरफ़्तारी की है। बता दें कि यह गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई है।

 

बता दें कि ईडी की टीम गुरुवार को मनीष से पूछताछ के लिए तिहाड़ जेल पहुंची थी। मनीष को 26 फरवरी को शराब नीति में कथित घोटाले मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष को 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद से मनीष तिहाड़ जेल में थे।

मनीष को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, ‘मनीष को पहले CBI ने गिरफ्तार किया। CBI को कोई सबूत नहीं मिला, रेड में कोई पैसा नहीं मिला। कल बेल पर सुनवाई है। कल मनीष छूट जाते। तो आज ED ने गिरफ्तार कर लिया। इनका एक ही मकसद है कि मनीष को हर हालत में अंदर रखना। रोज नये फर्जी मामले बनाकर। जनता देख रही है। जनता जवाब देगी।’

बता दें कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जेल जाने के बाद दिल्ली सरकार में जो 2 मंत्री पद खाली हुए थे, आज उनकी जगह नए मंत्रियों को शपथ दिला दी गई। विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी मंत्री बने और आज इन दोनों को पद और गोपनीयत की शपथ दिलाई गई।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button