ताज़ा खबरें

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP सांसद संजय सिंह की 10 नवंबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP सांसद संजय सिंह की 10 नवंबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह को आज यानी शुक्रवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट ने AAP नेता संजय सिंह को 10 नवंबर, 2023 तक आगे की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि उन्हें ED ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश होने से पहले AAP सांसद ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी. आम आदमी पार्टी ने नेता का दावा है कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) की साजिश के तहत​ गिरफ्तार कराया गया है।

कोर्ट में हिरासत पर सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने सिंह को अपने पारिवारिक खर्चों और संसद सदस्य के रूप में क्षेत्र के कामों के लिए दो चेक पर हस्ताक्षर करने की अनुमति दी। जज ने संबंधित जेल अधिकारियों को संजय सिंह के लिए उनके निजी डॉक्टर सहित उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

कोर्ट में संजय सिंह ने अर्जी लगाई थी कि जेल ऑथोरिटी को निर्देश दें कि वो अपने  निजी डॉक्टर (रमनजीत सिंह ) से सलाह ले सकें. सिंह का कहना है कि वो शुगर के मरीज होने के साथ ग्लूकोमा से पीड़ित है.

न्यायाधीश ने कहा, “अदालत को आरोपी को निजी इलाज देने से इनकार करने का कोई कारण नजर नहीं आता… इसलिए, संबंधित जेल अधीक्षक को उनके उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है. कोर्ट ने आरोपी के वकील को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया के सिंह के मेडिकल सेंटर जाने पर उनके समर्थक या अन्य लोग वहां इकठ्ठे न हों.’

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button