टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, USA ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को दी मात

डलास: टी20 वर्ल्ड कप में हुए ऐतिहासिक मुकाबले में अमेरिका ने डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में पाकिस्तान को हराकर जीत हासिल कर सबको हैरान कर दिया. अमेरिका ने यह जीत रोमांचक सुपर ओवर में हासिल की. टी20 विश्व कप 2024 के 11वें मैच में मिली यह महत्वपूर्ण जीत संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए उनकी क्रिकेट की जर्नी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.
Scenes from USA’s stunning victory in Dallas 😍🇺🇸#T20WorldCup #USAvPAK pic.twitter.com/bTipZM8env
— ICC (@ICC) June 6, 2024
अमेरिका (PAK vs USA) ने सुपर ओवर में 1 विकेट पर 18 रन बनाए. सुपर ओवर में अमेरिका की ओर से आरोन जोंस और हरमीत सिंह ने बल्लेबाजी की. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने एक ओवर में 18 रन लुटाए. उन्होंने इस दौरान 3 वाइड गेंदें फेंकी. पाकिस्तान की ओर से सुपर ओवर में इफ्तिकार अहमद और फखर जमां बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन इफ्तिकार 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने अमेरिका के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम ने महज़ 3 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को टाई कर दिया. अमेरिका की ओर से स्टीवन टेलर और मोनांक पटेल ने पारी की शुरुआत की. दोनों ने 5.1 ओवर में 36 रन जोड़े. इस साझेदारी को नसीम शाह ने तोड़ा. इसके बाद एंड्रीस गॉस ने कप्तान मोनांक पटेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े और टीम के स्कोर को 104 रन तक ले गए. अमेरिकी बल्लेबाज पटेल ने महत्वपूर्ण 50 रन की पारी खेली.





