ताज़ा खबरें

टी 20 वर्ल्ड कप के IND vs BAN मुक़ाबले में भारत ने मारी बाजी, भारत ने बंगलादेश को 5 रन से हराया

टी 20 वर्ल्ड कप के IND vs BAN मुक़ाबले में भारत ने मारी बाजी, भारत ने बंगलादेश को 5 रन से हराया

आज यानी बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप का 35वां मुकाबला एडिलेड में खेला गया। यह मैच भारत और बांग्लादेश हुआ। जिसमें भारत ने बांग्लादेश को 5 रन से हराकर जीत हासिल की। ग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इस दौरान भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन बनाए।

 

एडिलेड में भारत और बांग्लादेश के बीचस खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के इस मुक़ाबले में आज भारत की ओर से विराट कोहली और केएल राहुल ने अर्धशतक जमाया, जिसके दम पर भारत ने एक मजबूत टारगेट सेट किया। कोहली ने 44 गेंद पर 64 रन की नाबाद पारी खेली, तो वहीं केएल राहुल 32 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश की ओर से हसन महसूद ने 3 विकेट, तो वहीं शाकिब अल हसन ने 2 विकेट लिए।

भारतीय टीम ने रोमांचक मैच में बांग्लादेश को पांच रन से हरा दिया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन बनाए। बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए 185 रन बनाने थे, लेकिन बारिश के कारण उसे 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला। वह 16 ओवर में छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button