झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए होम क्वारंटाइन, कोरोना पॉजिटिव मंत्री और विधायक से की थी मुलाकात

झारखंड सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही हड़कंप मच गया है. पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद अब झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है. उनके अलावा झारखंड के कई वरिष्ठ अधिकारी भी होम क्वारंटाइन में चले गए हैं. मुख्यमंत्री सोरेन के प्रेस सलाहकार, वरीय आप्त सचिव और प्रधान सचिव के भी होम क्वारंटाइन में जाने की सूचना है.
CM हेमंत सोरेन ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है, साथ ही उन्होंने CMO के अधिकारियों और कर्मचारियों को होम आइसोलेशन पर जाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री राज्य मंत्री मिथलेश ठाकुर के संपर्क में आए थे जो कल #COVID19 पॉजिटिव आए हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, झारखंड@HemantSorenJMM
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 8, 2020
दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर के संपर्क में आए थे. कल शाम ठाकुर की राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में कोरोना (Coronavirus) टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। इसी के साथ रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर को सेनेटाइज किया जा रहा है।
झारखंड: रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर को सेनेटाइज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री राज्य मंत्री मिथलेश ठाकुर के संपर्क में आए थे, जो कल कोरोना पॉजिटिव आए हैं। #COVID19India @HemantSorenJMM pic.twitter.com/NUCZiROKC1
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 8, 2020
ये भी पढ़े: वैज्ञानिकों के दावे के बाद WHO ने स्वीकारा- हवा से फ़ैल सकता है कोरोना
बता दें की झारखंड में कोरोना का संक्रमण दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और व्यक्तियों की मौत की खबर है. इसके अलावा वायरस के इंफेक्शन के 164 नए केस सामने आए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3000 के पार कर गई है. राज्य में अभी कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3,018 है. प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में इस महामारी की वजह से कोयला नगरी धनबाद में दो लोगों की मौत हो गई. इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 पर पहुंच गई है.






effects of performance enhancing drugs
References:
https://git.ncue.net