ताज़ा खबरेंभारत

“ज्ञानवापी को अगर मस्जिद कहेंगे, तो विवाद होगा…”: ज्ञानवापी मुद्दे पर CM योगी का बयान

उत्तर प्रदेश: ज्ञानवापी विवाद मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी स्पष्टा का प्रमाण देते हुए एक इंटर्व्यू में बड़ा बयान दे दिया है. एक इंटरव्यू में सीएम योगी आदित्यनाथ से ज्ञानवापी विवाद पर पूछने पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “अगर हम उसे मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा…”

 

सीएम योगी ने पूछा, त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है? हमने तो नहीं रखे. इतना ही नहीं उन्होंने कहा, इस मामले में मुस्लिम पक्ष को आगे आना चाहिए और उन्हें कहना चाहिए कि ऐतिहासिक गलती हुई है, उस गलती के लिए हम चाहते हैं समाधान हो.

 

सीएम योगी ने आगे कहा कि वह पिछले छह साल से यूपी की कमान संभाल रहे हैं. लेकिन पिछले 6 साल से कोई दंगा नहीं हुआ. यूपी में पंचायत चुनाव हुआ और वेस्ट बंगाल में हुआ. देखें तो क्या.. हुआ. वहां कुछ लोग सत्ता में जबरन सब कैद करना चाहते हैं कैसे वहां विरोधी दल के लोगों को मारा गया. आखिर दोहरा दृष्टिकोण क्यों है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button