ताज़ा खबरेंराजनीति

जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, ललन सिंह ने की इस्तीफे की पेशकश- सूत्र

नई दिल्ली: JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के चलते बिहार में सियासी हलचल तेज है इसके मद्देनजर फिलहाल पूरे देश की नजर बिहार पर है. दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर रहे हैं. इस बैठक के बाद नीतीश कुमार द्वारा पार्टी को लेकर बड़ा फैसला लेने की बात सामने आ रही है.

 

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन(ललन) सिंह JDU के राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिए कॉन्स्टीट्यूशन क्लब पहुंचे। सूत्रों के अनुसार जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान ललन सिंह ने खुद इस्तीफे की पेशकश कर दी है. बताया जा रहा है कि ललन सिंह खुद भी चाहते हैं कि उनके बाद नीतीश कुमार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें और इसके लिए वह प्रस्ताव भी ला सकते हैं.

 

इन दिनों जदयू में मचे घमसान पर बीजेपी ने निशाना साधा है. बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने कहा है कि जदयू की जैसी करनी रही है उसे उसका फल मिल रहा है. राजद के डर के कारण सब हो रहा है. जदयू को अब कोई बचा नहीं सकता है. बता दें, फिलहाल दिल्ली जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है. इस बैठक के बाद जेडीयू में कुछ बड़ा होने वाला है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button