NM वेरिफाइडभारत

जानिए क्या है राहुल गांधी की इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई !

इंटरनेट पर एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का चोट खाया चेहरा और काली आंखें दिखाई दे रही हैं.

दावा किया जा रहा है कि अमेठी में राहुल गांधी की बेरहमी से पिटाई की गई है.

तस्वीर के साथ लिखे कैप्शन में कहा गया है – “राहुल गांधी का आज अमेठी में जोरदार स्वागत हुआ।कुछ ज्यादा ही पेला है। 😆😆”

हमें ऐसी और भी कई तस्वीरें मिली, जिनमें ऐसा ही दावा किया गया है.

फैक्ट चेक

जब न्यूज़मोबाइल ने उपरोक्त वायरल तस्वीर की जांच की, तो हमने पाया कि तस्वीर को फोटोशॉप किया गया है.

तस्वीर की एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच करने पर हमें मूल तस्वीर मिली, जिसमें राहुल गांधी का चेहरा सामान्य लग रहा है.

दोनों तस्वीरों की तुलना करने पर, यह स्पष्ट हो जाता है कि फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है.

तस्वीर की गहराई से जांच पड़ताल करने पर हमें 22 अप्रैल को अमेठी में आयोजित राहुल गांधी की जनसभा का वीडियो मिला और उनके चेहरे पर किसी चोट के निशान नहीं देखे जा सकते हैं.

 

इसके अलावा, दावे को सही साबित करने वाली कोई मीडिया रिपोर्ट भी नहीं थी.

उपरोक्त जानकारी से यह साबित होता है कि फोटो को फोटोशॉप किया गया है और उसमें किया गया दावा झूठ है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 88268 00707

Error: Contact form not found.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

 

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button