जयपुर में कोचिंग सेंटर में हुआ गैस रिसाव, 10 छात्र-छात्राएं हुए बेहोश, मचा बवाल

जयपुर में कोचिंग सेंटर में हुआ गैस रिसाव, 10 छात्र-छात्राएं हुए बेहोश, मचा बवाल
राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ महेश नगर इलाके में स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर में रविवार शाम को एक हादसा हो गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोचिंग के 10 छात्र-छात्राएं बेहोश हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें 8 लड़कियां और 2 लड़के शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कोचिंग में किसी तरह की जहरीली गैस का रिसाव हुआ था जिसके चलते छात्र-छात्राएं बेहोश हुए।
मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक जयपुर में इस घटना के बाद से बवाल मचा हुआ है। राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रों ने पूरी रात अपने कोचिंग संस्थान के बाहर धरना दिया है, जो इस वक्त भी जारी है। जयपुर पुलिस और यूनिवर्सिटी के छात्रों में रविवार रात झड़प भी हुई थी।
गौरतलब है कि प्रदर्शनकारी छात्र कोचिंग संस्थान को सील करने और घटना की उचित जांच करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वो तब तक परिसर नहीं छोड़ेंगे जब तक संस्थान को सील नहीं कर दिया जाता। वैसे खबरें यह हैं की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है जो घटना की जांच करेगी।






You’ve got a new fan here! Stream sports ptv live — studio analysis and highlights. works on mobile and desktop. match previews, expert commentary. works on mobile and desktop.