जम्मू कश्मीर: बारामुला में आतंकियों ने की गोलीबारी, अज़ान पढ़ते समय पूर्व पुलिस अधिकारी की गोली मारकर की हत्या

जम्मू कश्मीर: बारामुला में आतंकियों ने की गोलीबारी, अज़ान पढ़ते समय पूर्व पुलिस अधिकारी की गोली मारकर की हत्या
जम्मू कश्मीर के बारामुला से एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहाँ आतंकवादियों ने गेंटमुल्ला, शीरी बारामूला में गोलीबारी की। इस दौरान आतंकियों ने मस्जिद में अज़ान पढ़ रहे एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफ़ी की गोली मारकर हत्या कर दी। इलाके की घेराबंदी की गई है। आतंकियों की तलाश अभी जारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आतंकी जंगल में छुपे हो सकते हैं।
जम्मू एवं कश्मीर | आतंकवादियों ने गेंटमुल्ला, शीरी बारामूला में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफ़ी पर मस्जिद में अज़ान पढ़ते समय गोलीबारी की और घायल हो गए। इलाके की घेराबंदी की गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: जम्मू-कश्मीर पुलिस pic.twitter.com/W6zaEo1M0c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2023
वहीं, पिछले कुछ हफ्तों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश के पुंछ जिले में सेना के जवानों को एक घेराबंदी और तलाशी अभियान स्थल पर ले जा रहे वाहनों पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। आतंकियों की इस कायराना हरकत में सेना के पांच जवान शहीद हो गए, जबकि तीन जवान घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ सैनिकों के हथियारों को भी लूट लिया गया।





