जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन, चार आतंकियों को किया ढेर

रविवार तड़के शोपियां जिले के दारमदोरा कीगाम इलाके में सुरक्षा बलों ने जारी मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को मार गिराया.
दक्षिण कश्मीर के दारमदोरा कीगम इलाके में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की घेराबंदी की. घेराबंदी कर सुरक्षाबलों ने आतंकियों के अड्डे को ही पूरी तरह उड़ा दिया.
सैन्य अधिकारियों और सुरक्षाबालों के बीच कई घंटों तक चला ये ऑपरेशन ख़तम हो चुका है. बता दें कि शुरुआती एनकाउंटर के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया जा चुका था, जिसके बाद चलाए गए तलाश अभियान के बाद बाकि दो शवों को बरामद किया गया.
बताया जा रहा है कि सेना को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सेना ने तलाश अभियान शुरू किया. इस दौरान आतंकियों ने सेना पर गोलीबारी शुरू कर दी और सुरक्षाबलों की जवाबी फायरिंग के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी.
ALSO READ: पीएम मोदी ने योग को बढ़ावा देने के लिए ‘प्रधानमंत्री पुरस्कार’ पाने…
सुरक्षाबलों ने मौके से भरी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद किया है. वहीं मारे गए चार आतंकियों की पहचान भी की जा रही है.
बता दें कि इससे पहले बारामूला जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया. बारामूला जिले के उरी क्षेत्र के बोनियार इलाके में मारे गए आतंकवादी की पहचान लुकमान के तौर पर हुई.





