भारत

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढ़ेर

सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के शोपियां जिले में एक आतंकवादी को मार गिराया। खबरों के मुताबिक, शुक्रवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई एक संक्षिप्त मुठभेड़ के दौरान यह आतंकवादी मारा गया.

आतंकवादी की पहचान इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू कश्मीर के आतंकी इश्फाक सोफी उर्फ अब्दुल्ला गयी है, जिसे रिपोर्ट्स के अनुसार आईएसजेके संगठन का आखरी आतंकी बताया जा रहा है.

ALSO READ: अयोध्या भूमि विवाद: 3 सदस्यीय मध्यस्थता समिति ने मांगा समय, अयोध्या मुद्दा 15…

एएनआई के एक ट्वीट के मुताबिक, घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. कई मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि क्षेत्र में कम से कम तीन आतंकवादी मौजूद थे.

घटना के बाद सोपोर जैसे अन्य इलाकों में भी सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी. स्थिति को देखते हुए शोपियां व सोपोर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है.

इससे पहले 3 मई को शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए थे. रिपोर्टों में बताया गया है कि उस दिन तड़के तलाशी अभियान चलाया गया था, जिस दौरान शोपियां के इमाम साहिब क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन से संबद्ध थे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button