ताज़ा खबरें

जन्माष्टमी 2023 आज या कल, हो रहा है कन्फ्यूज़न, यहाँ करें क्लियर

जन्माष्टमी 2023 आज या कल, हो रहा है कन्फ्यूज़न, यहाँ करें क्लियर

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर साल बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। हिन्दू मान्यताओं के हिसाब से यह पर्व भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। लेकिन इस बार जन्माष्टमी की डेट को लेकर लोगों में भारी कन्फ्यूजन है। इस बार कोई 6 सितंबर को जन्माष्टमी मना रहा है, कोई 7 सितंबर को, ऐसे में जानते है कि आखिर कब है जन्माष्टमी।

धर्म गुरुओं के अनुसार 6 सितंबर दोपहर 3:38 मिनट पर अष्टमी तिथि का आरम्भ हो जाएगा, जो 7 सितंबर शाम 4:14 मिनट तक रहेगा। रोहिणी नक्षत्र के समय श्री कृष्ण की पूजा -अर्चना की जा सकती हैं। पूरी रात्रि रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसीलिए वैष्णव संप्रदाय के लोग जन्माष्टमी 7 सितंबर के दिन मनाएंगे और इसलिए शैव परंपरा के लोग बुधवार, 6 सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे।

कृष्ण जन्माष्टमी 2023 शुभ मुहूर्त 6 सितंबर बुधवार को रात 11:56 मिनट से लेकर 7 सितंबर गुरुवार 12:42 मिनट तक जन्माष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त है।

गौरतलब है कि जन्माष्टमी के मौके पर कृष्ण जन्मस्थान से लेकर वृंदावन तक के मंदिरों को सजाया गया है। बता दें कि योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तिथि को लेकर इस बार असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के अनुसार ही ब्रजवासी जन्माष्टमी का त्यौहार मनाते रहे हैं। यहां जन्माष्टमी 7 सितंबर को है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button