छापेमारी के बाद मनीष सिसोदिया का केंद्र पर आरोप, बीजेपी को अरविंद केजरीवाल से है परेशानी
नई दिल्ली: मनीष सिसोदिया के आवास पर हुई छापेमारी के बाद अब केंद्र पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. छापेमारी के बाद शनिवार को मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले में बीजेपी पर बेवजह राजनीति करने का आरोप लगाया.
पीसी के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा, जिस आबकारी नीति को लेकर यह विवाद खड़ा किया जा रहा है वह इस देश की बहुत अच्छी नीति है. अगर दिल्ली के उपराज्यपाल साहब ने 48 घंटे पहले उस नीति को हटाने की साजिश के तहत अपना फैसला नहीं बदला होता तो आज दिल्ली को 10,000 करोड़ रुपए का फायदा होता.
जिस आबकारी नीति को लेकर यह विवाद खड़ा किया जा रहा है वह इस देश की बहुत अच्छी नीति है। अगर दिल्ली के उपराज्यपाल साहब ने 48 घंटे पहले उस नीति को हटाने की साजिश के तहत अपना फैसला नहीं बदला होता तो आज दिल्ली को 10,000 करोड़ रुपए का फायदा होता: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री #ManishSisodia pic.twitter.com/55jWsDFApM
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 20, 2022
अगर इनको शराब के घोटाले की चिंता होती तो यह लोग गुजरात में CBI का पूरा मुख्यालय शिफ्ट करा देते जहां हर साल 10,000 करोड़ रुपए की एक्साइज चोरी होती है… इनको परेशानी अरविंद केजरीवाल से है. पंजाब चुनाव के बाद उनको राष्ट्रीय विकल्प के तौर पर देखा जाने लगा है: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री
अगले 2 से 3 दिन में CBI मुझे गिरफ़्तार कर लेगी और मेरे अलावा कई सारे आम आदमी के नेताओं को भी गिरफ़्तार करेगी। हम आपकी CBI, ED से डरने वाले नहीं है, आप हमको नहीं तोड़ पाओगे: उपमुख्यमंत्री
बता दें कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया के आवास और 30 अन्य स्थानों पर शुक्रवार को छापे मारे. जांच एजेंसी ने दावा किया है कि सिसोदिया के निकट सहयोगी की कंपनी को कथित रूप से एक करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. हालांकि, सिसोदिया ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है.






injecting anabolic steroids
References:
git.cukak.com