ताज़ा खबरें

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा कर्मियों की बड़ी सफलता, कांकेर में मुठभेड़ में मार गिराए 18 नक्सली

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा कर्मियों की बड़ी सफलता, कांकेर में मुठभेड़ में मार गिराए 18 नक्सली

 

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान करीब तीन पुलिस घायल हुए। यह मुठभेड़ छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगल क्षेत्र में हुई। बीएसएफ ने जानकारी दी कि कांकेर में मुठभेड़ के दौरान 18 सीपीआई माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं।

बीएसएफ ने बताया कि घटनास्थल से 7 nos AK सीरीज राइफल और 3 nos लाइट मशीन गन बरामद की गई हैं। ईओएफ के दौरान, एक बीएसएफ कर्मी के पैर में गोली लगी और अब वह खतरे से बाहर है।

गौरतलब है कि मुठभेड़ में बीएसएफ के इंस्पेक्टर समेत दो जवान घायल हो गए हैं। इंस्पेक्टर के पैर में गोली लगी है, जबकि कॉन्स्टेबल को सामान्य चोट आई है।

इस मुठभेड़ की जानकारी मीडिया को देते हुए आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने कहा, “कांकेर के छोटेबेठिया में मुठभेड़ स्थल से 18 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। काफी बड़ी मात्रा में एके 47 समेत कई हथियार मिले हैं। अभी मुठभेड़ जारी है। ऑपरेशन में 3 जवान घायल हो गए। वह खतरे से बाहर हैं उनके बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर किया जा रहा है।…इसे इलाके के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियानों में से एक के रूप में देखा जा सकता है। वरिष्ठ नक्सली शंकर, ललिता, राजू की मौजूदगी की सूचना के बाद ऑपरेशन चलाया गया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button