ताज़ा खबरें
चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

आंध्र प्रदेश: चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ. पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जे.पी. नड्डा टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एन.चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे. वहीं तेलगु फिल्म स्टार पवन कल्याण ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है. मंगलवार को तेलुगु देशम विधायक दल और राजग के घटक दलों ने नायडू को अपना नेता चुना था.
- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाया. इसके साथ ही टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के मंत्री के रूप में शपथ ली. कल्याण राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री होंगे.
- नायडू ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा था कि वह अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. नायडू ने कहा था, ”आप सभी के सहयोग से मैं (मुख्यमंत्री के रूप में) शपथ ग्रहण कर रहा हूं और इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं.”
- जन सेना प्रमुख पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.
- टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.
- आंध्र प्रदेश में राजग में तेदेपा, भाजपा और जनसेना शामिल हैं. राजग ने 164 सीट के साथ विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल किया है.
- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने शपथ ग्रहण से पहले तेलूगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी. नायडू ने तेदेपा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनसेना के विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह घोषणा की.
- आंध्र प्रदेश में एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में 25 सदस्यीय मंत्रिपरिषद बुधवार को शपथ लेगी. जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री होंगे. बुधवार की सुबह जारी की गई 24 मंत्रियों की सूची में जन सेना पार्टी के तीन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मंत्री शामिल हैं, बाकी तेलूगु देशम पार्टी (टीडीपी) के हैं.





