गौतम गंभीर ही होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच !

गौतम गंभीर ही होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच !
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हेड कोच के लिए 27 मई तक आवेदन मांगे थे। इस दौरान एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर के जैसे दिग्गज खिलाडियों का नाम सामने आया था। सूत्रों के मुताबिक BCCI गौतम गंभीर के नाम पर मुहर लगा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया जा सकता है।
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए कोच की तलाश में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर प्रबल दावेदार हैं। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कुछ अलग ही संकेत दिए हैं। यह बात उन्होंने ट्रॉफी जितने के बाद उस दौरान ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा था। इस सवाल का जवाब देते हुए दिया है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के चैंपियन बनने के बाद उनकी दावेदारी और मजबूत हो गई है। हालांकि, कोलकाता के आईपीएल 2024 का चैंपियन बनने से गौतम गंभीर संतुष्ट नहीं हैं।
कोलकात नाइट राइडर्स की टीम 2012 और 2014 गंभीर की कप्तानी में दो बार चैंपियन बनी थी। वह अब चाहते हैं कि नाइट राइडर्स आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी और टीम बने। केकेआर ने अपना तीसरा खिताब जीता। वह अभी भी मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से दो खिताब पीछे है। दोनों ने रोहित शर्मा और एमएस धोनी के नेतृत्व में 5-5 खिताब जीते हैं।
स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘आज आप ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हमने तीसरी बार ट्रॉफी जीती है। मगर आप मुझसे पूछें तो हम अभी भी एमआई और सीएसके से 2 ट्रॉफी दूर हैं। फिलहाल मैं संतुष्ट हूं, लेकिन मेरे अंदर यह भूख है कि हम आईपीएल की सबसे सफल टीम नहीं हैं। ऐसा करने के लिए हमें 3 बार और आईपीएल खिताब जितने की जरूरत है। जिसके लिए हमें अभी बहुत मेहनत करने की जरूरत है। हमारा अगला मिशन यह है कि हम केकेआर को आईपीएल की सबसे सफल टीम बना सकते हैं. मेरे लिए इससे बड़ा कोई एहसास नहीं होगा. यात्रा अभी शुरू हुई है।’





