ताज़ा खबरें

गुजरात रोजगार मेला में शामिल हुए पीएम मोदी, वीडियो संदेश के माध्यम से मेले को किया संबोधित

गुजरात रोजगार मेला में शामिल हुए पीएम मोदी, वीडियो संदेश के माध्यम से मेले को किया संबोधित

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को गुजरात के रोजगार मेले को वीडियो सन्देश के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने युवाओं के लिए  बड़ा ऐलान किया है।  पीएम मोदी ने कहा कि आज के इस आयोजन से हजारों परिवारों की होली के इस महत्वपूर्ण त्योहार की खुशी कई गुना बढ़ गई है। कुछ ही समय के भीतर गुजरात में दूसरी बार रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है।उन्होंने कहा कि साल 2023 में गुजरात के युवाओं को सरकार में 25 हजार से अधिक नौकरियां मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार के सभी विभाग और NDA की राज्य सरकारें लगातार काम कर रही हैं। केंद्र सरकार के अलावा अब NDA के शासन वाले 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगातार रोजगार मेलों का आयोजन हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं, मैं उन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। मुझे विश्वास है कि नई जिम्मेदारी संभालने वाले युवा पूरी लगन और निष्ठा के साथ अमृत काल के संकल्पों को पूरा करने में अपना योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में गुजरात में 1.5 लाख से अधिक युवाओं को राज्य सरकार की नौकरी मिली है। इसके अलावा गुजरात के 18 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार कार्यालय के माध्यम से अवसर प्रदान किए गए हैं।  पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात के दाहोद में 20,000 करोड़ रुपए के निवेश से रेल इंजन के कारखाना शुरू किया जा रहा है। गुजरात सेमीकंडक्टर्स का हब भी बनने जा रहा है और इन परियोजनाओं से रोजगार के हजारों अवसर मिलेंगे।

उन्होंने देश में अर्थव्यवस्ता की बात करते हुए कहा कि देश में बन रही नई संभावनाओं के लिए बड़े पैमाने पर स्किल्ड मैनपावर तैयार करने की जरूरत है। युवाओं के कौशल के दम पर ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य हासिल कर सकता है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button