ताज़ा खबरें

गणतंत्र दिवस पर भारत को मिली पहली नेजल वैक्सीन iNCOVACC, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया लांच

गणतंत्र दिवस पर भारत को मिली पहली नेजल वैक्सीन iNCOVACC, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया लांच

 

गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के लड़ने लिए एक खुश खबरी दी है। आज गुरुवार को केंद्र सरकार ने भारत की पहली नेजल कोविड वैक्सीन  लांच कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन इनकोवैक (iNCOVACC) को लॉन्च कर दिया है।

 

नाक के जरिए दी जाने वाली यह पहली भारत की स्वादेशीय निर्मित वैक्सीन है। जिसे भारतीय वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने बनाया है। बता दें कि इससे पहले अन्य कंपनियों की जितनी भी वैक्सीन दी गईं, उनका बांह पर टीका लगाया जाता है। लेकिन इंट्रा नेजल (Intranasal) की 2-2 ड्रॉप नाक के दोनों छेद में डाली जाएगी। इस वैक्सीन को लगाने में किसी तरह का दर्द भी नहीं होगा।

iNCOVACC वैक्सीन को पहले BBV154 नाम दिया गया था। मालूम हो कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 23 दिसंबर, 2022 को भारत बायोटेक को इस नेजल वैक्सीन को बनाने की मंजूरी दी थी।

इस वैक्सीन के लिए प्राथमिक 2-खुराक और हीट्रोलोगस बूस्टर के रूप में मंजूरी मिली थी। भारत बायोटेक की ओर से बनाइ गई ये इंट्रानेजल वैक्सीन सरकार को 325 रुपये प्रति शॉट और निजी टीकाकरण केंद्रों को 800 रुपये प्रति शॉट के हिसाब से मिलेगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

  1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button