ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

कोरोना संक्रमित अमिताभ बच्चन की तबियत स्थिर

कोविद -19 से संक्रमित होने के बाद अमिताभ बच्चन की हालत स्थिरऔर उन्हें कोरोना के कम लक्षण हैं, नानावती हॉस्पिटल ने रविवार को कहा.

नानावती हॉस्पिटल के पीआर को कोटे करते हुए न्यूज़ एजेंसी एएनआई लिखा, “हल्के लक्षणों के साथ अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर है, उन्हें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.”

बता दे कि अमिताभ ने खुद शनिवार रात ट्वीट कर अपने पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी. बिग बी ने ट्वीट कर बताया, ‘मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं. अस्पताल में भर्ती हुआ हूं. अस्पताल वाले अध‍िक‍ारियों को जानकारी दे रहे हैं. परिवार और स्टाफ के सदस्यों का टेस्ट किया गया है जिसके रिपोर्ट का इंतजार है. जो भी लोग पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं उनसे निवेदन है कि वो अपना टेस्ट करा लें.’

इसके एक घंटे के अंदर अभिषेक बच्चन ने भी अपने कोरोना से संक्रमित होने की खबर को साझा करते हुए ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “आज मेरा और पिताजी का कोविड-19 (Covid 19) टेस्ट पॉजिटिव आया. हम दोनों को बहुत हल्के लक्षण थे और अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हमने सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारा परिवार तथा स्टाफ के भी टेस्ट हो गए हैं. मेरा सबसे अनुरोध है कि शांति बनाए रखें और परेशान न हों. धन्यवाद.”

ये भी पढ़े: COVID-19 LIVE | भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा 28,637 नए मामले, कुल संख्या 8.5 लाख के करीब

इसके अलावा, ऐश्वर्या राय, आराध्या और जया बच्चन का टेस्ट भी किया गया था, लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी। हालांकि, उनके स्वाब परीक्षण के परिणाम अभी भी आने बाकी हैं।

इसके अलावा मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों ने अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ के बाहर कंटेनमेंट ज़ोन का बैनर लगा दिया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

 

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button