ताज़ा खबरेंभारत

कोरोना वैक्सीन: ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राज़ेनेका की कोविड-19 वैक्सीन के इस्तेमाल को यूके में मिली मंज़ूरी

ब्रिटेन ने बुधवार (30 दिसंबर) यानी आज ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca-Oxford ) द्वारा विकसित कोरोनोवायरस वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। बता दे इसके साथ ही ब्रिटेन दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने इस वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दी है क्योंकि यह वैक्सीन, नए कोविड स्ट्रेन जो अत्यधिक संक्रामक है , उसके खिलाफ लड़ने में सक्षम है।

गौरतलब है कि ब्रिटेन में इस्तेमाल की मंजूरी पाने वाली यह दूसरी वैक्सीन है। इससे पहले ब्रिटैन फाइजर-बायोएनटेक (Pfizer and BioNTech) की वैक्सीन को मंजूरी दे चूका है।

ये भी पढ़े : लखनऊ : दिन दयाल पार्क में इंजीनियर युवती ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग, अस्‍पताल पहुंचते ही मौत

कोविड-19 को रोकने में 90% तक प्रभावी है वैक्सीन।

ब्रिटिश-स्वीडिश दवा कंपनी एस्ट्राज़ेनेका के समर्थन से ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में विकसित इस वैक्सीन के ट्रायल के परिणामों से ये भी पता चला है कि यह कोविड-19 को रोकने में 90% तक प्रभावी है।

क्या कहा ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्रालय ने।

ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि, “सरकार ने आज ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी / एस्ट्राजेनेका के COVID-19 वैक्सीन को इस्तेमाल के लिए अधिकृत करने के लिए मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (MHRA) की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है।”

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button