ताज़ा खबरें

“कुछ वर्षों में मालदीव और भारत के बीच नज़दीकियां बढ़ी”- पीएम मोदी

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात की और विशेष साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की. साथ ही हैदराबाद हाउस में भारत और मालदीव के बीच समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान भी हुआ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में मालदीव और भारत के बीच नया जोश आया है और दोनों देशों के बीच नज़दीकियां बढ़ी हैं. आज राष्ट्रपति सोलिह के साथ कई विषयों पर चर्चा हुई है.”

 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, हमने आज ग्रेटर माले में 4000 सोशल हाउसिंग यूनिट्स के निर्माण के प्रोजेक्ट्स का समीक्षा भी की है. मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता है कि हम इसके अतिरिक्त 2000 सोशल हाउसिंग यूनिट्स के लिए भी वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे. साथ ही हमने 100 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त लाइन ऑफ क्रेडिट देने का निर्णय भी किया है, ताकि सभी परियोजनाएं समय-बद्ध तरीके से पूरी हो सकें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 

उन्होंने आगे कहा, हिंद महासागर में ट्रांस-नेशनल अपराध, आतंकवाद तथा ड्रग्स तस्करी का खतरा गंभीर है और इसलिए रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में भारत और मालदीव के बीच करीबी संपर्क और समन्वय पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है.

 

वहीं मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भी पीएम मोदी का साथ देते हुए मालदीव-भारत के संबंध को कूटनीति से परे बताया. उन्होंने कहा, मालदीव-भारत संबंध कूटनीति से परे हैं. यह यात्रा दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंध की पुष्टि है.

 

उन्होंने के कोविड के दौरान भारत से मिली साहता की बात करते हुए कहा, “कोविड महामारी किसी के लिए भी अच्छी नहीं रही. दूसरे देशों की तरह हमें भी अपनी सीमाओं को बंद करना पड़ा जिससे हमारे देश और लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी,”

 

“अगर भारत हमें बजटीय, चिकित्सा और कोविशील्ड वैक्सीन के रूप में सहायता नहीं करता तब हमारी आर्थिक रिकवरी बहुत मश्किल से होती”: मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button