ताज़ा खबरें

दिल्ली में मंकीपॉक्स का मिला एक और मामला, अब दिल्ली में कुल 3 मामले

दिल्ली में मंकीपॉक्स का मिला एक और मामला, अब दिल्ली में कुल 3 मामले 

 

कोरोना की मार झेलने के बाद अब देश और दुनिया में एक दूसरी बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने हाल ही मंकीपॉक्स बीमारी को ग्लोबल हेल्थ एमेजेन्सी घोषित किया है। भारत में भी यह बीमारी दस्तक दे चुकी है। आज यानी मंगलवार को भी दिल्ली में 35 वर्षीय एक नाइजीरियाई व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि दर्ज की गयी। जिसके बाद देश में अब मंकीपॉक्स के मरीजों की संख्या सात हो गयी है। भारत में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने स्थिति पर नजर रखने के लिए एक कार्यबल गठित किया।

बता दें देश में बढ़ते मंकीपॉक्स के केसों के चलते कर्नाटक ने सख्त कदम उठाते हुए बेंगलुरू में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर स्क्रीनिंग के आदेश दिए हैं। भारत में मंकीपॉक्स के बढ़ते केसों को चिंता का विषय मानते हुए कर्नाटक सरकार ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। जिसके चलते बेंगलुरू में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर स्क्रीनिंग के आदेश दिए हैं। वहीं पुष्ट केसों के लिए 21 दिन का आइसोलेशन का फैसला भी किया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button